Latest Dhoka Status in Hindi
लोग धोखा हमेशा गलत इंसान से खाते है
ओर बदला अच्छे इंसानों से लेते है।
दिल के करीब लोगों से सावधान रहा कीजिए, क्योंकि
उन्होंने अगर धोखा दिया तो आप बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।
धोखा अक्सर मतलब पूरा
होने के बाद ही दिया जाता है।
धोखेबाज हैं यह दुनिया वाले
इस्तेमाल करना खूब जानते हैं
दिल को खुद ही तोड़ कर
हाल पूछना भी खूब जानते हैं।
मासूम सा चेहरा था उसका
बस यही आकर धोखा खा गए हम।
अपना भी काम पड़ सकता है
आधे रिश्ते तो इसी वजह से चल रहे हैं।
धोखा शायरी स्टेटस 2026
धोखा देना आखरी
विकल्प कभी नहीं होता।
जब कोई तुम्हें धोखा दे, तो समझ लेना
यह उनके चरित्र का दोष है, आपका नहीं।
खुलकर कुछकहा ही नहीं
उसने धोखा भी धोखे से दिया।
चुप रहना ही बेहतर है, जमाने के हिसाब से
धोखा खा जाते है, अक्सर ज्यादा बोलने वाले।
धोखा खाकर इंसान जो सीख लेता है
वो सीख उसे दुनिया के
किसी किताब से नहीं मिल सकती।
ज़िंदगी सँवारने के लिए
ज़िंदगी में धोखा खाना बहुत जरुरी है।
Dhoka Shayari in Hindi
धोखा दे जाती है अक्सर मासूम चेहरे की चमक
हर चमकते काँच के टुकड़े को हीरा नहीं कहते।
हमने जिंदगी में ये बात आजमाई है
अक्सर धोखा देने वाले करीबी ही होते हैं।
जिंदगी में जब कदम-कदम पर मिलने लगी ठोकरें
तो पता चला कि बादाम खाने से नहीं
बल्कि धोखा खाने से आती है अक्ल।
बड़े किस्मत वाले होते है वो लोग जिनको प्यार और
दोस्ती में धोखेबाज़ी का शिकार नहीं बनना पड़ता है।
जो हर बात पर गिनाते हैं दूसरों का दोष
एक बार खुद के अंदर झांक लें
तो उड़ जाएंगे उनके होश।
जिसने भी किसी अपनों से धोखा खाया है
उसने अपनी तकदीर अपने हाथों से बनाया है।
Dhoka Quotes in Hindi
जिनके दिल भर जाते हैं, वो
दूर जाने के बहाने ढूंढ ही लेते हैं।
धोखेबाज़ को एक बार धन्यवाद
तो जरूर ही बोलियेगा
क्योंकि आप उससे वक्त रहते बच गए।
भरोसा नही है मुझपर क्या
बस यही बोलकर लोग हमें धोखा दे जाते हैं।
एक धोखा भी जरुरी है
अपने आप से मिलने के लिए।
पहले इश्क फिर धोखा फिर बेवफ़ाई,
बड़ी तरकीब से एक शख्स ने तबाह किया।
वो हमें धोखा देकर बदल गए ये
कहकर कि बदलाव को कुदरत का नियम है।
Dhokebaaz Shayari In Hindi
जिस इंसान की फितरत में ही धोखा देना लिखा हो
उस पर विश्वास करना सबसे बड़ी मूर्खता है।
धोखा भी बड़ी कमाल की चीज है
कभी खा कर देखना समझदार बन जाओगे।
जब अपनों ने धोखा दिया तो गैरों ने गले लगाया
ऐ खुदा, दुनिया में इंसानियत जिंदा रखने के लिए तेरा शुक्रिया।
चाहत जिस्म की फिर धोखा देखा
यहां मोहब्बत के नाम पर सिर्फ मौका देखा।
बड़ी अजीब फितरत है अधूरे इश्क़ की
किसी को तो धोखेबाज़ होना ही पड़ता है।
पहचान ने में भूल हुई मुझसे
धोखा देना शायद तुम्हारी फितरत ही थी।
हर खेल में हम बाजी मार जाते हैं
पर धोखेबाज से हम बाजी हार जाते हैं।
जिन पर बंद आंखों से विश्वास होता है
अक्सर वही धोखा देकर आपकी आंखे खोल देते हैं।
Dhoka status in hindi love
धोखा देने वाला से ज्यादा बड़ी गलती
धोखा खाने वाले की होती है
आँखें बंद कर के विश्वास कर लेना।
जिन्दगी की हर मोड़ पर धोखेबाज मिलें
उनमें पराये कम, अपने ज्यादा मिलें।
धोखा मजबूरी में दिया जाए
तो माफ़ किया जा सकता है।
इश्क में अधूरापन और दोस्ती में धोखा मिला है
मैं वह शख्स हूं जिसे सब कुछ थोड़ा-थोड़ा मिला है।
तकलीफ ये नही की किस्मत ने मुझे धोखा दिया
मेरा यकीन तुम पर था किस्मत पर नही।
हर धोखा देने वाला धोखेबाज़ नहीं होता
कुछ किस्मत का भी लिखा होता है।
मुझे मालूम है दुनिया की हमदर्दी में धोखा है
मैं ग़म में भी हूं तो बन ठनकर निकलता हूं।
लोग किसी का दिया हुआ साथ तो भूल जाते हैं
लेकिन किसी का दिया हुआ धोखा नहीं भूलते।