Hello friend, welcome to all of you on this new post on dardquotes.com. In this, we have shared Heart Touching Bachpan Quotes in Hindi 2026 and Childhood Shayari with you, which you will definitely like. We all remember our lovely childhood days.
Childhood is the most beautiful and memorable moment of everyone’s life, it is about doing mischief, sulking and reconciling with friends, and childhood games. Whenever we remember them, they bring tears to our eyes. This post gives you a collection of Shayari on Bachpan, Bachpan Ki yaadein Quotes, Childhood Status in Hindi, which will take you back to the world of childhood once again.
Contents
- 1 Heart Touching Bachpan Quotes in Hindi
- 2 बचपन की याद शायरी 2026
- 3 गांव की बचपन की यादें शायरी
- 4 Hindi Shayari on Bachpan
- 5 Bachpan Status in Hindi
- 6 Bachpan Shayari in Hindi
- 7 Hindi Bachpan Quotes
- 8 Bachpan quotes in hindi 2 line
- 9 Bachpan quotes in hindi on life
- 10 Bachpan Ki Yaadein Quotes in Hindi
- 11 Bachpan Shayari 2 line
Heart Touching Bachpan Quotes in Hindi

याद आता है वो बीता बचपन
जब खुशियाँ छोटी होती थी
बाग़ में तितली को पकड़ खुश होना
तारे तोड़ने जितनी ख़ुशी देता था
बचपन में लगी चोट पर मां की हल्की-हल्की फूँक,
और कहना कि बस अभी ठीक हो जाएगा
वाकई अब तक कोई मरहम वैसा नहीं बना
देर तक हँसता रहा उन पर हमारा बचपना
जब तजुर्बे आए थे संजीदा बनाने के लिए
उड़ने दो परिंदों को अभी शोख़ हवा में
फिर लौट के बचपन के ज़माने नहीं आते
ना कुछ पाने की आशा, ना कुछ खोने का डर
बस अपनी ही धुन, बस अपने सपनो का घर
काश मिल जाए फिर मुझे, वो बचपन का पहर
बचपन की याद शायरी 2026

इक खिलौना जोगी से खो गया था बचपन में
ढूँढता फिरा उस को वो नगर नगर तन्हा
मुझे फिर से वो कल्पना के धागों से बने
कम्बल औढ़ा दे ऐ-ज़िन्दगी, या
तो बचपन लौट जाए या
मुझे बचपन की और लौटा दे ऐ-ज़िन्दगी
कुछ ज़्यादा नहीं बदला बचपन से अब तक,,
बस अब वो बचपन की जिंद समझौते में बदल रहीं है
बचपन मे तो शामें भी हुआ करती थी
अब तो बस सुबह के बाद रात हो जाती है
हसरतें हस्ती बनने की नहीं मस्ती करने की हुआ करती थी,
उस दौर में मेरी उम्र यही कुछ 4,5 साल की हुआ करती थी।
गांव की बचपन की यादें शायरी

बहाना नहीं चाहिए होता था खुश होने का,
ना रोने की कोई ठोस वजह होती थी,
ना डांटता था कोई गलतियों पर मुझे,
ना गलतियों की कोई ठोस सजा होती थी
किसने कहा बचपन आज़ाद होता है
वो बच्चा अपनी गरीबी के हालातों का गुलाम था।
काश मैं लौट जाऊं बचपन की उन हसीं वादियों में
ऐ जिंदगी जब न तो कोई जरूरत थी और न ही कोई जरूरी था
हम भी मुस्कराते थे कभी बेपरवाह अन्दाज़ से
देखा है आज खुद को कुछ पुरानी तस्वीरों में
बचपन का वो दौर सबको प्यारा होता है,
क्यूंकि बच्चे को कोई अपना दुश्मन नहीं समझता
वो सबका प्यारा होता है
Hindi Shayari on Bachpan

बचपन में आकाश को छूता सा लगता था,
इस पीपल की शाख़ें अब कितनी नीची हैं
मोहल्ले में अब रहता है पानी भी हरदम उदास
सुना है पानी में नाव चलाने वाले बच्चे अब बड़े हो गए
दौड़ने दो खुले मैदानों में, इन नन्हें कदमों को जनाब
जिंदगी बहुत तेज भगाती है, बचपन गुजर जाने के बाद
बचपन की वो यादें अब भी आती हैं रोते में अब भी वो हँसा जाती हैं
आशियाने जलाये जाते हैं जब तन्हाई की आग से,
तो बचपन के घरौंदो की वो मिट्टी याद आती है
याद होती जाती है जवां बारिश के मौसम में तो,
बचपन की वो कागज की नाव याद आती है
हँसते खेलते गुज़र जाये वैसी शाम नही आती
होंठो पे अब बचपन वाली मुस्कान नही आती
Bachpan Status in Hindi

कमाल होता है उन गरीब बच्चों का बचपन भी
वो चलना सीखते ही घर चलाना सीख लेते हैं।
बचपन का दौर था या बस एक लम्हा भर था,
पलख झपकते ही न जाने हम कब इतने बड़े हो गए।
कभी कंचे तो कभी चक्का बचपन में खिलौने कम नहीं थे,
पर बचपन के दिन काफी कम थे।
दूर मुझसे हो गया बचपन मगर
मुझमें बच्चे सा मचलता कौन है
जो सपने हमने बोए थे नीम की ठंडी छाँवों में,
कुछ पनघट पर छूट गए,कुछ काग़ज़ की नावों में
पूरा दिन काम कर जेब उस बच्चे की चिल्लर से भरी हुई थी
पर उसे खाने का वक़्त नहीं मिला इसलिए पेट खाली था।
Bachpan Shayari in Hindi

बचपन की यादे मिटाकर बड़े रास्तों पे कदम बढ़ा लिया
हालात ही कुछ ऐसे हुए की बच्चे से बड़ा बना दिया
चार दोस्त ,दो साइकिल ,खाली जेब, और पूरा शहर. जनाब,
हमारा एक खूबसूरत दौर ये भी था ज़िंदगी का,
उस दौर में हम सोचा करते थे की कुछ बेहतर हासिल करेंगे ,
हमें क्या पता था की उससे बेहतर कुछ था ही नहीं.
चलो आज बचपन का कोई खेल खेलें,
बडी मुद्दत हुई बेवजह हँसकर नही देखा
सर पर ज़िम्मेदारियों का बोझ नहीं
शरारतें सवार हुआ करती थी,
वो दौर-ऐ बचपन भी कितना हसीं था
Hindi Bachpan Quotes

एक हाथी एक राजा एक रानी के बग़ैर
नींद बच्चों को नहीं आती कहानी के बग़ैर
आँख बंद होते ही खेलने के सपने और
आँख खुलते ही खेलने का ख्याल आता था
कुछ ऐसा ही बचपन था मेरा
क्या खूब बीता वो दौर बचपन का,
बस पता न लग सका की कब बीता दौर बचपन का
यह ज़िन्दगी खूबसूरत ना कहलाती
अगर बचपन इसका हिस्सा ना होता।
किसने कहा नहीं आती वो बचपन वाली बारिश
तुम भूल गए हो शायद अब नाव बनानी कागज़ की
वो बचपन ही था जब आँख मूँद कर
हर बात पर विशवास कर लिया करते थे
आज बड़े होने पर कितना भी यक़ीन दिला लो
किसी पर भरोसा नहीं होता।
Bachpan quotes in hindi 2 line

आज सात बजे बारिश तो हुई
पर छुट्टी का बहाना बनाने के लिए स्कूल नहीं था।
बचपन के दिन भी कितने अच्छे होते थे
तब दिल नहीं सिर्फ खिलौने टूटा करते थे
अब तो एक आंसू भी बर्दाश्त नहीं होता
और बचपन में जी भरकर रोया करते थे
हाल मेरे देश के बच्चों का कोई तो सुधार दो
उसे किताब की दूकान पर बैठने से पहले
कम से कम पढ़ना तो सीखा दो
फिर से लौटा दे मुझे वो बचपन के दिन,
ज़िन्दगी में कम से कम सुकून से बैठने के लिए
रविवार का इंतज़ार तो नहीं करना पड़ेगा
काश कुछ देर और चलता वो दौर बचपन का,
ये सन्नाटा नहीं भाता चालाकियों का एक पल भी मुझे,
वो मासूम शौर ही पसंद हैं बचपन का
Bachpan quotes in hindi on life

बचपन में माँ से मिले दो रूपए जितने सपने खरीद सकते थे,
आज खुद के कमाए लाखों रूपए भी उतने सपने नहीं खरीद सकते।
फ़क़त माल-ओ-ज़र-ए-दीवार-ओ-दर अच्छा नहीं लगता
जहाँ बच्चे नहीं होते वो घर अच्छा नहीं लगता
काग़ज़ की कश्ती थी, पानी का किनारा था
खेलने की मस्ती थी, ये दिल अवारा था
कहाँ आ गए इस समझदारी के दलदल मे
वो नादान बचपन भी कितना प्यारा था
इतनी चाहत तो लाखो रुपए पाने की भी नहीं होती,
जितनी बचपन की तस्वीर देखकर बचपन में जाने की होती है ।
बचपन की बेहद खूबसूरत बात यह थी की,
इसका हर एक पल बेहद खूबसूरत होता था।
जिंदगी फिर कभी ना मुस्कुराई बचपन की तरह,,
मैंने मिट्टी भी जमा की, खिलौने भी लेकर देखे
बचपन में हम ही थे या था और कोई
वहशत सी होने लगती है यादों से
Also Read😍👇
Bachpan Ki Yaadein Quotes in Hindi
दुःख की बात है की बचपन में बचपना सभी को प्यारा लगता है,
और जवानी में बचपना बचकाना लगने लगता है
किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं
टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है
बचपन के दिन भी क्या खूब थे
सपने तब भी देखा करते थे,
बस उन्हें पूरा करने का डर नहीं था।
रोने की वजह ना थी ना हँसने का बहाना था
क्युँ हो गऐे हम इतने बडे
इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था
अब तक हमारी उम्र का बचपन नही गया
घर से चले थे जेब के पैसे गिरा दिए.
झूठ बोलते थे फिर भी कितने सच्चे थे
हम ये उन दिनो की बात है जब हम बच्चे थे
इंसान जब बच्चा होता है तब शैतानियां कर के भी मासूम कहलाता है,
पर जब बड़ा होता है तब मासूम रह कर भी शैतान कहलाता है।
Bachpan Shayari 2 line
कौन कहता है कि बचपन वापस नही आता
दो घड़ी अपनी माँ के पास बैठ कर तो देखो,
खुद को बच्चा महसूस ना करो, तो फिर कहना
कितने खुबसूरत हुआ करते थे बचपन के वो दिन
सिर्फ दो उंगलिया जुड़ने से दोस्ती फिर से शुरु हो जाया करती थी
दिन बचपन के किसी को ठीक से याद नहीं रहते,
पर याद बचपन के दिनों को सब बहुत ठीक से करते हैं
अजीब सौदागर है ये वक़्त भी
जवानी का लालच दे कर ,,बचपन ले गया
बचपन में ऐसा रोता था की पूरा मोहल्ला जान जाता था,
और अब रोता हूँ तो आँखों को भी खबर नहीं होती।
फिर से बचपन लौट रहा है शायद,
जब भी नाराज होता हूँ खाना छोड़ देता हूँ
ईमान बेचकर बेईमानी खरीद ली
बचपन बेचकर जवानी खरीद ली
न वक़्त, न खुशी, न सुकून
सोचता हूँ ये कैसी जिन्दगानी खरीद ली
पुरानी अलमारी से देख मुझे खूब मुस्कुराता है
ये बचपन वाला खिलौना मुझें बहुत सताता है