142+ Best Moonsoon Baarish Quotes in Hindi | बारिश कोट्स और शायरी

बारिश कोट्स और शायरी

उस जहां में ग़ुनाह की सज़ा कुछ और है,
बिन मौसम के बारिश का मज़ा कुछ और है

उस ने बारिश में भी खिड़की खोल के देखा नहीं
भीगने वालों को कल क्या क्या परेशानी हुई

🌧️💖 आज बादल काले घने हैं,
आज चाँद पे लाखों पहरे हैं।
कुछ टुकड़े तुम्हारी यादों के,
बड़ी देर से दिल में ठहरे हैं

बारिश से ज़्यादा तासीर है तेरी यादों मे
अक्सर बंद कमरे मे भी भीग जाते हैं

कहीं फिसल न जाऊं तेरे ख्यालों में चलते चलते
अपनी यादों को रोको मेरे शहर में बारिश हो रही है

Best Moonsoon Baarish Quotes in Hindi

कहीं फिसल न जाओ जरा संभल के चलने का
मौसम बारिश का भी है और मोहब्बत का भी

बारिश के मौसम में किसान खुश होता है
अगर उससे उसके खेतों की सिंचाई होती है
भले बारिश से उसके घर की छत टपकती है

बारिश हुई तो घर के दरीचे से लग के हम
चुप-चाप सोगवार तुम्हें सोचते रहे

याद आई वो पहली बारिश
जब तुझे एक नज़र देखा था

💦❤️ मुझे ऐसा ही ज़िन्दगी का एक पल चाहिए,
प्यार से भरी बारिश और संग तू चाहिए

Rain Thoughts in Hindi

तमाम रात नहाया था शहर बारिश में
वो रंग उतर ही गए जो उतरने वाले थे

काँच की तरह चुभते हैं बारिश के मौसम
जब कोई अपना साथ छोड़ देता है

तेरी बातों की नमी है इन हवाओं में
हर बूँद तेरी मौजूदगी का एहसास दिलाती है

बोलती हैं बूँदें आज कुछ खास
लगता है फिर से आई है तेरी यादों की बौछार

वो बारिश जो बादलों से टकरा के गिरी थी
मेरे दिल की दीवारों को भी भिगो गई थी

दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था

Barish Shayari in Hindi

आज मेरी पूरी हुई ख़्वाहिश,
दिल ख़ुश करने वाली हुई बारिश.

बरसात के आते ही तौबा न रही बाक़ी
बादल जो नज़र आए बदली मेरी नीयत भी

🌧️🥰 मुझे ऐसा ही ज़िंदगी का हर एक पल चाहिए,
प्यार से भरी बारिश और संग तुम्हारा चाहिए

बेईमान मौसम से पूछो
कुछ हरकत कर रहा है
बताता नहीं क्या
ये मेरे हमसफर से डर रहा है

ना है बहुत बारिश है तुम्हारे शहर में,
ज़्यादा भीगना मत,
अगर धुल गयी सारी ग़लत फ़हमियां,
तो बहुत याद आएंगे हम

Barish Quotes in Hindi 2 line

🌧️💖 पहली बारिश का नशा ही कुछ अलग होता है,
पलकों को छूते ही सीधा दिल पर असर होता है

बरसात का बादल तो दीवाना है क्या जाने
किस राह से बचना है किस छत को भिगोना है

बारिश की हर एक बूँद में तेरा ही नाम है
तू साथ नहीं फिर भी हर मौसम खास है

ग़म-ए-बारिशे इसीलिए नहीं कि तुम चले गए
बल्कि इसलिए कि हम ख़ुद को भूल गए

कितना कुछ धुल गया आज इस बारिश में
हाँ तुम्हारी यादों के पन्ने भी धुल गए इस बारिश में

काश कोई इस तरह भी
वाकिफ हो मेरी जिंदगी से
कि मैं बारिश में भी रोऊँ
और वो मेरे आँसू पढ़ ले

Barish quotes in hindi on life

इस (बारिश) के मौसम में अजीब सी कशिश है
ना चाहते हुए भी कोई “शिदत” से याद आता है

कहीं फिसल न जाऊं तेरे खयालों में चलते चलते
अपनी यादों को रोको मेरे शेहेर में बारिश हो रही

ख्वाबों मे आई थी वो सावन की तरह
भीग कर जागे तो सिर्फ तन्हा थे हम।

कुछ कहानियाँ भीग जाती हैं बेमौसम बारिश में
जैसे तेरा नाम हर बारसात में याद आता है

कितना अधूरा लगता है तब,
जब बादल हो पर बारिश ना हो,
जब जिंदगी हो पर प्यार ना हो,
जब आँखे हो पर ख्वाब ना हो,
और जब कोई अपना हो पर साथ ना हो

बारिश शराब-ए-अर्श है ये सोच कर ‘अदम’
बारिश के सब हुरूफ़ को उल्टा के पी गया

Barish quotes in hindi for instagram

हम से पूछो मिज़ाज बारिश का
हम जो कच्चे मकान वाले हैं

💧💖 इस सावन की बारिश में मेरे दिल को छू जाती है,
जब भी यह रिमझिम बरसात आती है

बूंदे बारिश की यूं जमीन पर आने लगीं,
सोंधी सी महक़ माटी की जगाने लगीं,
हवाओं में भी जैसे मस्ती छाने लगी,
वैसे ही हमें भी आपकी याद आने लगी

मैं वो सहरा जिसे पानी की हवस ले डूबी
तू वो बादल जो कभी टूट के बरसा ही नहीं

मौसम-ए-इश्क़ है तू एक कहानी बन के आ
मेरे रूह को भिगो दें जो तू वो पानी बन के आ

बारिश शायरी रोमांटिक इन हिंदी

बारिश की बूंदे आज मेरे चेहरे को छू गई
लगता है शायद आसमा को जमी मिल गई

बादलों को आता देख के मुस्कुरा लिया होगा,
कुछ न कुछ मस्ती में गुनगुना लिया होगा,
ऊपर वाले का शुक्र अदा किया बारिश के
होने से, के इस बहाने तुमने नहा लिया होगा

कल रात मैंने सारे ग़म आसमान को सुना दिए
आज मैं चुप हूँ और आसमान बरस रहा है

दफ़्तर से मिल नहीं रही छुट्टी वगर्ना मैं
बारिश की एक बूँद न बे-कार जाने दूँ

बूंदें कह रही हैं कुछ राज़ पुराने
बारिश में भीगे हैं जज़्बात हमारे

वो जब भीगते बालों से मुस्कराती है
बारिश भी उसके आगे फीकी सी लगती है

Leave a Comment